Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

April 2, 2026

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

CM Nitish Security: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द सीएम पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। इससे पहले Nitish Kumar की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। खबरों के मुताबिक,  अगर वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे देते हैं,  तब भी उन्हें Z+ (जेड प्लस) श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। इस बारे में बिहार गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

क्या है जेड प्लस सुरक्षा?
सरकार के आदेश में कहा गया है कि नीतीश कुमार को “बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000” के तहत सुरक्षा मिलनी चाहिए। उनकी सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह तय किया गया कि उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी, जो देश में सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा मानी जाती है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) को भी निर्देश दिए गए हैं कि इस फैसले के अनुसार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Z+ सुरक्षा और SSG का दोहरा घेरा
वर्तमान में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को SSG (स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप) की विशेष सुरक्षा प्राप्त है। आमतौर पर पद छोड़ने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव होता है, लेकिन नीतीश कुमार के मामले में अपवाद स्वरूप उन्हें Z+ श्रेणी के साथ-साथ SSG का सुरक्षा कवर भी मिलता रहेगा।

राज्यसभा जाने की तैयारी
नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके बाद वे आधिकारिक रूप से राज्यसभा में अपनी भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलें
यह चर्चा चल रही है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार वे 8 या 9 अप्रैल को पटना से दिल्ली जा सकते हैं। 13 अप्रैल के बाद कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। 14 अप्रैल को खरमास खत्म हो रहा है, इसलिए उसके बाद फैसला संभव है।

अगर नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं, तो बिहार में नेतृत्व बदलने की संभावना बढ़ जाएगी। लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है और सभी की नजरें उनके अगले कदम पर टिकी हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें