भागलपुर: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार में विकास की नई दिशा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने गंगा नदी के किनारों पर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की विशेष योजना बनाई है, जिससे किसानों को नई आर्थिक शक्ति मिले और गंगा तटवर्ती क्षेत्रों का सतत विकास हो।
दुबे ने कहा कि भागलपुर ऑर्गेनिक खेती के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। यहां की मिट्टी, जलवायु और भौगोलिक स्थिति इस कृषि के लिए अनुकूल हैं। सरकार केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर रही है। भागलपुर में मरीन ड्राइव विकसित हो रही है, गंगा पर नए पुल बनाए जा रहे हैं और चार लेन की सड़कें बनाई जा रही हैं।
![]()
सांसद ने बताया कि यह परियोजना कृषि को आधुनिक बनाएगी और पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। गंगा के किनारे हर गांव और खेत आने वाले समय में विकास की गवाही देगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और फसल को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस का नेटवर्क तेजी से बढ़ाया जा रहा है। पूर्णिया से अररिया तक सड़क के दोनों ओर कोल्ड स्टोरेज की कतार दिख रही है और यही काम अब भागलपुर में भी शुरू होगा।
दुबे ने कहा कि इन सुविधाओं से किसान अपनी उपज सुरक्षित रख पाएंगे, सही कीमत प्राप्त करेंगे और फसल खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आने वाले वर्षों में खेतों से लेकर सड़कों तक विकास की नई मिसाल कायम करेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...