Site icon Dainik Savera Times

राजधानी पटना में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, लोगों में सनसनी

murder

पटना। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस सोमवार को मां और बेटी की हत्या के मामले में अपराधियों की तलाश में जुटी ही थी कि मंगलवार को पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र में गोलियों से छलनी दो युवकों के शव को पुलिस ने बरामद किया है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। पालीगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) उमेश्वर चौधरी ने बताया कि पुलिस को सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि बिक्रम थाने के अंतर्गत मझौली-सिंघाड़ा ग्रामीण सड़क के पास दो शव पड़े हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर लिया। दोनों के शरीर पर गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बगहा कोल के रहने वाले सोनू कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर चुकी है।

बता दें कि सोमवार को आलमगंज इलाके में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक परिवार पर गोलीबारी की। इस घटना में एक सेवानिवृत्त नर्स और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के प्रमुख को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अभी इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- Parliament Budget Session Live: ‘वेस्ट एशिया में हालात चिंताजनक’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

Exit mobile version