Site icon Dainik Savera Times

दवा की कमी से 24 लोगों की मौत के लिए BJP सरकार जिम्मेदार: राहुल-प्रियंका

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में 12 बच्चों सहित 24 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

गांधी ने कहा “नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भाजपा सरकार हज़ारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं। भाजपा की नज़र में ग़रीबों की ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं है।”

बड़ी खबरें पढ़ेंः बिहार जाति जनगणना: सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को करेगा मामले की सुनवाई

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “दवाओं की कमी के कारण महाराष्ट्र में 12 शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाये।”

आपको बता दें कि सरकारी अस्पताल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इन 31 मरीजों में से 16 बच्चे थे। इसके बाद से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है।

Exit mobile version