Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस को परेशान करने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: गहलोत 

October 23, 2023

कांग्रेस को परेशान करने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: गहलोत 
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस को परेशान करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव जीत रही है।
गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”राजस्थान में लगातार हो रही ईडी की छापेमारी इस बात का सबूत हैं कि कांग्रेस चुनाव जीत रही है। राजस्थान की जनता का विश्वास जीतने में असमर्थ भाजपा कांग्रेस को परेशान करने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।” राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें