Site icon Dainik Savera Times

भाजपा विधायक के चचेरे भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या

Bloody Fight

Bloody Fight

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार से भारतीय जनता पार्टी विधायक मोहन सिंह राठौर के चचेरे भाई अशोक सिंह राठौर ने आज अपनी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली। कंपू थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निवासी अशोक सिंह राठौर ने अपने घर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। वे कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिवार अशोक सिंह राठौर को अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राठौर भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर के चचेरे भाई थे। वे लंबे समय से कांग्रेस के नेता थे। वर्तमान में उनका बेटा भी कांग्रेस का कार्यकर्ता है।

Exit mobile version