-
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार से भारतीय जनता पार्टी विधायक मोहन सिंह राठौर के चचेरे भाई अशोक सिंह राठौर ने आज अपनी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली। कंपू थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निवासी अशोक सिंह राठौर ने अपने घर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।.