Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP के लोगों ने दूसरों को आतिशबाजी के लिए उकसाया : Gopal Rai

November 13, 2023

BJP के लोगों ने दूसरों को आतिशबाजी के लिए उकसाया : Gopal Rai

नई दिल्लीः दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोगों ने अन्य लोगों को दिवाली पर आतिशबाजी के लिए उकसाया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में रातोंरात 100 अंक से अधिक की वृद्धि हो गई। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दिल्ली में आतिशबाजी के लिए पटाखे उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लाये गये थे और इन राज्यों की पुलिस सहित कुछ लोगों ने पटाखों को शहर में ले जाने की अनुमति दी।

राय ने कहा, कि ‘अगर इन राज्यों ने पटाखों पर प्रतिबंध लागू किया होता और उनकी पुलिस ने भी अपना कर्तव्य सही से निभाया होता, तो दिल्ली को परेशानी नहीं होती।’’ उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना के चौथे चरण के तहत दिल्ली में निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध सहित उठाए गए कड़े कदम अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने धूल प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए अपने अभियान को 30 नवंबर तक बढ़ाने और 14 नवंबर से खुले में कचरा जलाने के खिलाफ एक महीने का अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें