Site icon Dainik Savera Times

Haryana : बागियों को अपने साथ मिलाकर भाजपा उपचुनाव कराए : दीपेंद्र

bjp-should-conduct-by-elections-deependra

bjp-should-conduct-by-elections-deependra

चंडीगढ़। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों को अपने साथ मिला लें। उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि इन पांचों विधानसभा उपचुनाव करा ले। यहां से प्रदेश की जनता का रुख और सरकार को अपनी सरकार की हकीकत पता लग जाएगी।

पांचों विधायकों ने किया भविष्य खराब

उन्होंने कहा कि इन पांचों कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करकेे अपना राजनीतिक भविष्य तो खराब किया ही, साथ ही भाजपा भी उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा ने इन पांचों विधायकों के वोट तो ले लिए, लेकिन उन्हें अपनी पार्टी में ज्वाइन नहीं करा रही।

सैलजा का नहीं दिया कोई जवाब

चंडीगढ़ में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के उस आरोप का कोई जवाब नहीं दिया, जिसमें सैलजा ने कहा था कि क्रॉस वोटिंग के समय वे लोग कहां थे, जो विधायकों को हिमाचल प्रदेश लेकर गए थे। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और चार सांसद राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों को लेकर हिमाचल प्रदेश गए थे। कुमारी सैलजा का इशारा था कि जो लोग हिमाचल गए थे, वे ही चुनाव में पर्यवेक्षक थे। फिर क्रॉस वोटिंग कैसे हो गई। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि क्रॉस वोटिंग करने के आरोपित पांचों विधायकों मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल, शैली चौधरी, रेणु बाला और जरनैल सिंह को तुरंत अपनी पार्टी ज्वाइन कराए और पुन्हाना, हथीन, नारायणगढ़, साढौरा व रतिया में उपचुनाव कराए।

बोले दीपेंद्र- पिता की जगह भगवान का नाम जपें

उन्होंने इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला पर भी पलटवार किया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अभय सिंह जितनी बार मेरा और मेरे पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम जपते हैं, अगर उतनी बार भगवान का नाम जपें तो उनका कल्याण संभव है। सांसद के अनुसार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो कई बार कह चुके कि अगर अभय सिंह चौटाला की भैंस दूध नहीं देगी तो वे इसका आरोप भी हम पर लगा देंगे। कांग्रेस के शहरी निकाय चुनाव में गुटबाजी से जुड़े सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा को लेकर जबरदस्त विरोध है। शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।

ये भी देखें :

Exit mobile version