Site icon Dainik Savera Times

Haryana : निगम चुनाव-भाजपा बनाम कांग्रेस, इनेलो और आप : कौन किस पर भारी?

bjp-vs-congress-inld-and-aap

bjp-vs-congress-inld-and-aap

अंबाला। प्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनाव 10 को होने हैं। नामांकन भरने के साथ ही सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इनका परिणाम 13 मई को आएगा। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में नगर निगम के चुनाव निर्धारित हैं।

निगम चुनाव को विस चुनाव का सेमीफाइनल मान रहे नेता

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के चुनाव में होने वाले निगम चुनावों को सभी दल विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा के सामने कांग्रेस, इनेलो और आप पार्टी चुनावी में मैदान में है। विधानसभा के बाद ये प्रदेश का बड़ा चुनाव है। यही कारण है कि प्रदेश के सभी राजनीतिक दल इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल मानकर चल रहे हैं।

इन सीटों पर होने हैं चुनाव

इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद और सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना नगर पालिकाओं के अध्यक्षों तथा सभी वार्डों के सदस्यों के लिए आम चुनाव भी निर्धारित हैं। इसके साथ टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा की नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की छह सीटों पर सदस्यों के लिए उप चुनाव भी होना है। पंचायती राज संस्थाओं के तहत हिसार के ग्राम पंचायत मंडी आदमपुर और जवाहर नगर तथा कैथल के गोविंदपुरा और पोलड़ में आम चुनाव होंगे।

528 सीटों पर चुने जाने हैं प्रतिनिधि

बता दें कि प्रदेशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 528 सीटों पर चुनाव होना हैं। 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद अब तीन नगर निगमों के साथ कुछ पंचायतीराज संस्थाओं के पदों के लिए हो रहा ये चुनाव सभी दलों के लिए बड़ा चुनाव है। इसलिए सभी दलों ने इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के साथ हो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल और आम आदमी पार्टी मैदान में उतर गई है। ऐसे में ये चुनाव भी दिलचस्प हो गए हैं।

निगम चुनावों दम लगाएंगे राजनीतिक दल

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के निगम के चुनाव में सभी दल दम लगाएंगे। इसके अलावा नगर परिषद और कुछ पंचायती राज संस्थाओं के लिए मतदान होना है। उपरोक्त तीनों निगम में मेयर पद के लिए सीधा चुनाव होता है। इन तीन में से पिछले निगम चुनावों में सिर्फ पंचकूला में भाजपा, अंबाला में भाजपा की मेयर थी। जबकि सोनीपत में कांग्रेस का मेयर था। वे बाद में भाजपा में शामिल होकर विधायक बने। इसके बाद सोनीपत में भाजपा का मेयर बना। अंबाला में हुए उपचुनाव में यहां भी भाजपा की ओर से शैलजा सचदेवा मेयर बनीं।

अपने सिंबल पर लड़ रहे चुनाव

इस बार हरियाणा के निकाय चुनावों में सभी दल चुनाव सिंबल पर अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं। लगभग सभी दलों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसके साथ ही चुनावी रणनीति भी तैयार कर ली है। जल्द ही सभी दल नगर निगम चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को भी जारी कर लेंगे। सत्ताधारी दल किसी भी तरह से चुनाव को हल्के में नहीं ले रहा है। उसने भी अपनी पूरी ताकत इन चुनावों के लिए झोंक दी है। वहीं इन चुनावों को लेकर सभी दलों की बैठकों का दौर भी जारी है।

दीपेंद्र हुड्डा ने लगाए आरोप

कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कहते हैं कि उनकी पार्टी स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश के हर कॉर्पोरेशन में घोटाले हैं। सफाई व्यवस्था और कानून की व्यवस्था हर शहर उसकी मार झेल रहा है। लोगों को जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रहीं। सड़कों और सीवर की हालत खराब है। इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी घोषणा पत्र जारी कर रही है और हमें उम्मीद है कि पार्टी का अच्छे से अच्छा प्रदर्शन इन चुनाव में रहेगा।

Also Read :

Exit mobile version