Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : वकील सरपंच ने नहीं कराई जमानत, बोर्ड पर पोती कालिख

blackened-the-board-for-not-getting-bail

blackened-the-board-for-not-getting-bail

सिरसा। महिला पार्षद एडवोकेट चंचल रानी के नाम के बोर्ड पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। पार्षद का दावा है कि यह हरकत उन लोगों की है जो विकास कार्यों से खुश नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने नशे के आरोप में पकड़े गए कुछ लोगों की जमानत कराने से साफ इनकार कर दिया था।

नशा कारोबारियों का लिया नाम

मंगलवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने पार्षद के बोर्ड पर काला पेंट कर दिया। इस घटना की सूचना उन्हें रात करीब 11 बजे मिली। इस कृत्य के पीछे मुख्य रूप से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है, जिन्हें महिला पार्षद का सख्त रवैया रास नहीं आ रहा है। पार्षद चंचल रानी ने तुरंत इस मामले की जानकारी नगर परिषद प्रशासन को दी है।

‘पुलिस से करेंगे शिकायत’

प्रशासन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस को औपचारिक शिकायत देगा। महिला पार्षद ने बताया कि वह खुद भी आज पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराएंगी। उनका स्पष्ट कहना है कि शिकायत देने का मकसद केवल बोर्ड पर कालिख पोतने का विरोध करना नहीं है, बल्कि ऐसे असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसलों को तोड़ना है। यदि अभी इन्हें नहीं रोका गया, तो कल को ये किसी अन्य अप्रिय घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version