Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र के एक गांव में पानी को लेकर दो समूहों के बीच हुई खूनी झड़प; तीन की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक गांव में कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर दो समूहों में खूनी झड़प हो गई। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिछले दिन देर रात यरमाला पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में वाशी तहसील के बावी गांव में हुई। मामले में शामिल लोग रिश्तेदार ही थे और उनके बीच अपने खेत के लिए कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद था। दोनों समूहों के बीच तीखी बहस के बाद झड़प हुई और तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अप्पा काले, सुनील काले और वैजनाथ काले के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, उनमें से एक की हालत गंभीर है।

ये भी देखें : MI vs CSK, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगा बल्लेबाजी, मुंबई ने चुनी गेंदबाजी (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version