
पटियाला (हिम्मत)। हरियाणा के गुरूग्राम में दो दिन पहले दिव्या पाहुजा हत्या के मामले में हत्या का कनेक्शन पटियाला से जुड़ गया है। जिस गाड़ी में दिव्या पाहुजा का शव ले जाया गया था, वह गाड़ी BMW पटियाला के नए बस अड्डे पर बरामद की गई। मौके पर गुरुग्राम और पटियाला पुलिस पहुंची है। वहीं BMW कार को खोलने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब, दिव्या के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि दिव्या अभिजीत नाम के शख्स के साथ गई थी जो एक होटल का मालिक है। पुलिस के मुताबिक शहर के बस स्टैंड के पास होटल सिटी पॉइंट में मॉडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
ये है पूरा मामला
27 वर्षीय मॉडल दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी की रात को शहर के बस स्टैंड के पास होटल सिटी पॉइंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरूआती पूछताछ में बताया कि होटल सिटी प्वाइंट उसी का है, जिसको उसने लिज पर दे रखा है। आरोपी ने बताया कि दिव्या के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें है। वह इस तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूली कर रही थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...