Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyderabad के रंगारेड्डी से लापता लड़के का शव कुएं से बरामद

August 17, 2023

Hyderabad के रंगारेड्डी से लापता लड़के का शव कुएं से बरामद

हैदराबाद: हैदराबाद के बाहरी इलाके रंगारेड्डी से लापता छह वर्षीय लड़के का शव बुधवार को एक कुएं से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक बंदी (6) मंगलवार शाम से लापता था। यह घटना हैदराबाद के बाहरी इलाके रंगारेड्डी जिले के नरसिंगी में हुई। परिजनों ने नरसिंगी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मृृृतक बंदी मंगलवार शाम को एक किराना दुकान से खरीदारी करने गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो माता-पिता ने आस-पड़ोस में तलाश शुरू की।

जब देर रात तक उसका पता नहीं चला तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस को तलाशी अभियान के दौरान बुधवार को बच्ज़्चे का शव एक कुएं से मिला। अग्निशमन सेवा कर्मयिों की एक टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्ज़्या यह एक दुर्घटना है या किसी ने यह साजिश के तहत किया है। कुएं में कोई सुरक्षा दीवार नहीं है, इसलिए माना जा रहा है कि लड़का गलती से इसमें गिर गया होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें