Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस मॉल के बेसमेंट में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

January 21, 2025

इस मॉल के बेसमेंट में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल न्यूज़ : मुंबई में भांडुप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ड्रीम्स मॉल के बेसमेंट में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:40 बजे ड्रीम्स मॉल के पानी से भरे बेसमेंट में करीब 30 से 35 साल की एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुलुंड जनरल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही महिला के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मुंबई स्थित नरीमन प्वाइंट में एक 5 स्टार होटल में एक महिला का शव मिला था। एक अधिकारी ने बताया था कि महिला का शव रविवार दोपहर मिला था। महिला की पहचान विनौती मेहतान (60) के रूप में हुई थी।

पुलिस ने कहा था कि महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला और ना ही कोई संदिग्ध चीज बरामद हुई। मौत की वजह का पता लगाने के लिए विसरा का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने यह भी कहा था कि महिला पिछले 15 दिन से होटल में रह रही थी। उसने 24 घंटे तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। यह घटना तब सामने आई, जब उसने दरवाजे पर दस्तक देने और फोन पर कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें