Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शंकर रवानी हत्या मामला में बोकारो पुलिस ने पाँच आरोपीयों को किया गिरफ्तार

July 27, 2024

शंकर रवानी हत्या मामला में बोकारो पुलिस ने पाँच आरोपीयों को किया गिरफ्तार

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र सेक्टर 9 स्थित कार वाशिंग जोन में 18 जुलाई को शंकर रवानी की हुई हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने यहां बताया कि शंकर रवानी की हत्या बोकारो के पौंड ठेके में बर्चस्व को लेकर हुई है । शंकर रवानी बोकारो के महुआर गांव का रहने वाला था । इसी गांव में राजू दुबे भी रहता है । दोनों ही ऐश पौंड के ठेके पर बर्चस्व और कब्जा चाहता था । इसके लिए राजू दुबे ने बोकारो चास के रहने वाले अशोक सम्राट से सम्पर्क कर शंकर रवानी को रास्ते से हटाने के लिए बिहार के शूटर को 10 लाख रुपये की सुपारी दी । तथा अन्य शामिल लोगों को ऐश पौंड पर बर्चस्व होने पर 5 – 5 लाख रुपये प्रत्येक माह देने की बात की थी ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें