Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशखबरी! नौकरी पाने का सुनहरा अवसर… 88 पदों पर होगी नियुक्ति, पढ़ें पूरी डिटेल्स

July 12, 2025

खुशखबरी! नौकरी पाने का सुनहरा अवसर… 88 पदों पर होगी नियुक्ति, पढ़ें पूरी डिटेल्स

BPSC Assistant Professor Jobs: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 88 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार योग्यता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 अगस्त 2025
आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ए.एम.एस. (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) डिग्री होनी चाहिए।
यह डिग्री भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद या भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की अनुसूची में शामिल होनी चाहिए।
उम्मीदवार ने अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी की हो।
आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लेना जरूरी है।

आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के आधार पर):

न्यूनतम आयु: 27 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा

अनारक्षित (पुरूष)- 45 वर्ष
अति पिछड़ा वर्ग- 48 वर्ष
महिला (अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग)- 48 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति – 50 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

1. उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर फॉर्म भरें।
4. शुल्क भुगतान कर आवेदन जमा करें।
5. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें