BPSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार पुलिस में एक नया अवसर सामने आया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस रेडियो वायरलेस विभाग में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (टेक्निकल) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 22 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें तकनीकी डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया हो। आसान शब्दों में कहें तो जिन छात्रों ने इन तकनीकी क्षेत्रों में डिप्लोमा किया है, उनके लिए यह पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है।
आयु सीमा क्या है?
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
ये भी पढ़ें:
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक परीक्षण भी शामिल होगा। इसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगभग 7 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी।
लंबाई के मानक भी निर्धारित किए गए हैं- पुरुषों के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम 165 सेमी और एससी/एसटी वर्ग में 160 सेमी, जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 सेमी रखा गया है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों से 100 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:
आवेदन कैसे करें?
–सबसे पहले उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
–वेबसाइट पर जाकर ASI Technical Recruitment 2026 का पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
–नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
–नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
–रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें।
–आवश्यक सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
–ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

