Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking : क्रिकेटर Rishabh Pant की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय हुआ बड़ा हादसा, बुरी तरह घायल

December 30, 2022

Breaking : क्रिकेटर Rishabh Pant की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय हुआ बड़ा हादसा, बुरी तरह घायल

रूड़की: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा 30 दिसंबर को सुबह रूड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद ऋषभ पंत की कार में भीषण आग भी लग गई थी। पंत ने बताया की वह बड़ी मुश्किल से बचकर कार से बाहर आए। यदि वह कार से नहीं निकल पाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलाकर क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती करवाया।

बता दें की, ऋषभ पंत कार खुद ही चला रहे थे। ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी, इसी वजह से कार डिवाइडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने आगे बताया कि हादसे के बाद वह कार की विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के सिर में चोट आई है और दाहिने पैर में फ्रेक्चर की संभावना है। बताया जा रहा है की, पंत को अब देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, जहाँ उनका आगे का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें