Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस देश ने स्पाउस वीजा देने पर लगाई रोक, विद्यार्थियों को भी झटका

January 4, 2024

इस देश ने स्पाउस वीजा देने पर लगाई रोक, विद्यार्थियों को भी झटका

नई दिल्ली : ब्रिटेन (यूके) जाना भारतीयों के लिए और मुश्किल होने जा रहा है। एक अप्रैल से अब वर्क परमिट पर यूके जाने वाले अपने साथ जीवन साथी को नहीं ले जा सकेंगे। यूके सरकार ने वर्क परमिट पर स्पाउस वीजा देने पर रोक लगा दी है। इससे यूके में स्टडी कर रहे विद्यार्थियों को भी झटका लगा है, जो शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्क परमिट का सपना देख रहे हैं।

सरकार ने नियम बनाया है कि अगर आप ब्रिटेन के लिए विदेशी हैं तो आपकी न्यूनतम सैलरी लिमिट 38,700 पौंड होनी चाहिए। पहले ये सीमा 26,200 थी। इससे पहले एक जनवरी से यूके सरकार ने स्पाउस वीजा पर रोक लगा दी है। यूके में पढ़ने वाला कोई भी विदेशी छात्र अपने साथ पति या पत्नी को नहीं ले जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें