Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने भारत-बंगलादेश सीमा से 12 सोने के बिस्कुट सहित तस्कर किया काबू

March 14, 2023

BSF ने भारत-बंगलादेश सीमा से 12 सोने के बिस्कुट सहित तस्कर किया काबू

नई दिल्ली: बीएसएफ ने भारत-बंगलादेश सीमा पर तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण बंगाल फं्रटियर के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बंगलादेश सीमा पर लगभग 81 लाख रुपए मूल्य के 12 सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक जवानों ने तारली गांव से बाड़ की तरफ आ रहे एक व्यक्ति को देखा। उसे रोककर तलाशी ली तो गई तो उसकी कमर पर प्लास्टिक में लिपटे 12 सोने के बिस्कुट मिले।

बीएसएफ ने बताया कि तस्कर की पहचान जिला उत्तर 24 परगना निवासी अब्दुल लतीफ सरदार के रूप में हुई है। वहीं जब्त सोने का वजन 1,394 ग्राम है, जिसकी कुल कीमत 80,93,424 रुपए है। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने खुलासा किया कि वह बीएसएफ ड्यूटी प्वाइंट पार कर नित्यानंदकाठी गांव निवासी मोंटू को सोने के बिस्कुट सौंपने वाला था। इस काम के लिए उसे 300 रुपए मिलने थे, लेकिन रास्ते में बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें