Site icon Dainik Savera Times

BSF ने कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नेशनल डेस्क: BSF ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल 391 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर, 2025 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने पिछले दो वर्षों में इंटरनेशनल ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अंतरराष्ट्रीय खेल में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या कोई पदक हासिल किया हो। यह भर्ती खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है, जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचीं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई फॉरच्यूनर

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

सैलरी

कॉन्स्टेबल (GD) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें अन्य भत्ते और सुविधाएं भी केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएंगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस ₹159 है। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन?

सबसे पहले उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Online Application for Constable (GD) Sports Quota 2025 लिंक पर क्लिक करें।

अब मांगी गई जानकारी नाम, शैक्षणिक योग्यता, और खेल उपलब्धियां भरें।

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।

आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें: जमानत पर छूटे हुए लोग कर रहे हैं ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व : प्रधानमंत्री मोदी

 

Exit mobile version