Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमानत पर छूटे हुए लोग कर रहे हैं ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व : प्रधानमंत्री मोदी

October 25, 2025

जमानत पर छूटे हुए लोग कर रहे हैं ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व : प्रधानमंत्री मोदी

समस्तीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए राज्य विधानसभा चुनाव में पिछले सभी चुनावी रिकॉर्ड तोड़ देगा। मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नैशनल डिवैल्पमैंटल इन्क्लूसिव अलायंस) पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका नेतृत्व ‘ऐसे लोग कर रहे हैं जो जमानत पर छूटे हुए हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार का जोर बिहार में निवेश बढ़ाने पर है।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने भीड़ से अपने मोबाइल फोन की लाइट जलाने को कहा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘जब सभी लोगों के पास ऐसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, तो लालटेन की कोई जरूरत नहीं है।’ जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए मोदी ने आरोप लगाया, ‘वह (कुमार) 2005 में सत्ता में आए, लेकिन उनके कार्यकाल का लगभग एक दशक, केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कारण बाधित रहा, जिसे राजद द्वारा लगातार ‘ब्लैकमेल’ किया गया कि अगर बिहार में एनडीए सरकार को सहयोग दिया गया तो राजद समर्थन वापस ले लेगा।’

ये भी पढ़ें : बाजार पर भू-राजनीतिक तनाव का असर, सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें