Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने गठबंधन किया

September 30, 2023

मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने गठबंधन किया

भोपालः मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने गठबंधन कर लिया है। दोनों दलों के पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और जीजीपी के राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह तोमर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में उनकी सीट-बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, बसपा 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जीजीपी 52 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

दोनों दलों ने बाद में जारी एक संवाददाताआ सम्मेलन में कहा, ‘‘दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार को खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश में इस गठबंधन की सरकार बनेगी। इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस का तानाशाही और पूंजीवादी शासन भी खत्म होगा और गरीबों को न्याय मिलेगा। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए इस साल नवंबर में चुनाव होने हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटें जीती थीं, हालांकि बाद में उनका एक विधायक भाजपा में शामिल हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें