Building Collapse : मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में शुक्रवार को तीन मंजिला चॉल की बिल्डिंग ढह गई। चॉल नंबर 37 में भूतल पर स्थित इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिलें पूरी तरह ढह गईं, जिससे 7 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह 5:56 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बांद्रा (पूर्व) के भारत नगर स्थित नमाज़ कमेटी मस्जिद के पास चॉल नंबर 37 अचानक ढह गया। चॉल ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।
7 लोग हुए हैं घायल
मुंबई फायर ब्रिगेड (FMB) ने सुबह 6:19 बजे इस घटना को लेवल-ए घोषित किया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुमान है कि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।
अभी भी मलबे में फसें हो सकते है लोग
मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। अभी तक, चॉल के ढहने का कारण पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा है।
पहले भी हुए है ऐसे हादसे-
यह हादसा एक बार फिर महाराष्ट्र में जर्जर और असुरक्षित इमारतों की स्थिति पर सवाल खड़े करता है। हाल के वर्षों में इमारत गिरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले, 20 मई को महाराष्ट्र के कल्याण में एक चार मंजिला आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल का स्लैब अचानक गिर गया था। स्लैब सीधा नीचे गिरा, जिससे इमारत की निचली मंजिलों पर रहने वाले लोग दब गए। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, 27 जुलाई, 2024 को नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...