Rohini Building Collapse: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच रोहिणी इलाके से एक बड़ा हादसा सामने आया है। रोहिणी सेक्टर-16 में स्थित एक पुरानी बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि बिल्डिंग के मलबे में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रोहिणी सेक्टर-16 में एमसीडी स्कूल के पास हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग काफी पुरानी थी और लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उसके गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की असली वजह का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है।
#WATCH | Delhi | An under-construction building in Sector 16, Rohini collapsed. Four fire tenders have been rushed to the spot. More details awaited. pic.twitter.com/XjDjELYB8C
— ANI (@ANI) July 8, 2026
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना बुधवार शाम करीब 4:20 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचावकर्मी मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। साथ ही एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को भी खाली कराया गया है, ताकि राहत कार्य में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे के नीचे कितने लोग फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है और फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी बिल्डिंग का मलबा सड़क पर बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हैं और बचाव दल राहत कार्य में जुटा हुआ है। फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...