Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

गहरी खाई में गिरी 45 यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

November 21, 2025

गहरी खाई में गिरी 45 यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

नेशनल डेस्क: बिहार के पटना से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है, जहां अयोध्या से सिमरिया धाम लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मोकामा ट्रॉमा सेंटर और रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका का टूटा सपना

बताया जा रहा है कि सभी यात्री मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और अयोध्या दर्शन के बाद सिमरिया धाम जा रहे थे। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। बरहपुर बाइपास के पास पहुंचकर बस ड्राइवर की अचानक झपकी लग गई, जिसके कारण वह वाहन पर अपनी कंट्रोल खो बैठा और बस खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को भी इस हादसे की घटना की सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को स्थानीय लोगों के साथ मिल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

VD : बदमाशों ने की खुलेआम गुंडागर्दी, घर में घुसकर बुजुर्ग को धमकाया, CCTV में आया सामने

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें