Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक टेलर से टकराई पर्यटकों से भरी बस, 3 लोगों की मौत, 20 घायल

June 8, 2026

ट्रक टेलर से टकराई पर्यटकों से भरी बस, 3 लोगों की मौत, 20 घायल

नेशनल डेस्क: बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पर्यटक बस और ट्रक टेलर के बीच टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों से भरी बस बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी जा रही थी। इसी दौरान देव मोड़ गांव के पास ओवरटेक करते समय बस ट्रक टेलर से टक्कर गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी हजरतया, फातमावती तथा पशुलेट वेंकटेश के रूप में हुई है।

औरंगाबाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ पर्यटकों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें