Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार

March 15, 2026

ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार

नेशनल डेस्क: रविवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के करीब 50 श्रद्धालु पांच दिन पहले बस से हरिद्वार दर्शन करने गए थे। यात्रा पूरी करने के बाद सभी लोग अयोध्या होकर अपने घर लौट रहे थे। रविवार सुबह जब बस मीरानपुर कटरा इलाके में पहुंची, तभी एक ढाबे के पास संपर्क मार्ग से हाईवे पर आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई।

इस हादसे में बस में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में गोरखपुर के शिकारी लगंज निवासी छट्ठू की पत्नी कौशल्या, अनिल की पत्नी सुमित्रा जायसवाल, विनोद, महावीर, उनकी पत्नी सरस्वती और रामकेश की पत्नी कौशल्या समेत अन्य यात्री शामिल हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा बस के अनियंत्रित होने या ट्रक के अचानक हाईवे पर आने की वजह से हुआ हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें