Site icon Dainik Savera Times

सवारियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, चार दर्जन घायल

सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के दरिया गांव मे आज यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गयी और करीब चार दर्जन यात्री घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह बस कुसमी के खोखर से सीधी आ रही थी। तभी बस दरिया गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतरकर पलट गयी। दुर्घटना में मानवती (27) की मौत हो गयी और करीब चार दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां से 31 घायलों को ज्यादा चोट आने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Exit mobile version