Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 5 घायल

November 4, 2023

पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 5 घायल

चिक्कमगलुरुः कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में शनिवार तड़के एक पर्यटक बस के जंगल की खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना मुदिगेरे तालुक के गोनिबिदु पुलिस स्टेशन की सीमा में चीकनहल्ली क्रॉस के पास हुई, जब एक मोड़ पर चलते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। घायलों को हसन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतका की पहचान बेंगलुरु के येलहंका की सुरेखा (45) के रूप में हुई है। बस में कुल 48 पर्यटक यात्र कर रहे थे, जो हिंदू तीर्थस्थल होरानाडु जा रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खतरनाक हिस्से पर अवरोध की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने आंखें मूंद ली हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें