Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी पर आरोप लगा फंदे में मिला व्यापारी, इंस्टाग्राम में किया ये पोस्ट

June 30, 2026

पत्नी पर आरोप लगा फंदे में मिला व्यापारी, इंस्टाग्राम में किया ये पोस्ट

Businessman Was Found Hanging at Faridabad : फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में एक गारमेंट की दुकान चलाने वाले 28 साल के व्यापारी ने पत्नी और ससुरालियों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी दुकान के अंदर फंदा लगाया।

वीडियो जारी कर लगाए आरोप

आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-3 निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-3 में गारमेंट की दुकान चलाता था, जिसे उसने करीब चार महीने पहले शुरू किया था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह राहुल घर से अपनी मां से मिलकर दुकान पहुंचा था। कुछ देर बाद उसने दुकान के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

दो साल पहले ही की थी लव मैरिज

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। यदि बात करें परिजनों की तो उनके अनुसार राहुल ने दो वर्ष पहले एक युवती से लव मैरिज की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद पत्नी नहीं चाहती थी कि राहुल अपने माता-पिता के साथ रहे। इसी वजह से वह अलग रहने लगा। हाल ही में उसने गारमेंट की दुकान भी शुरू की थी। मृतक के परिजन अमित ने आरोप लगाया कि राहुल काफी समय से अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था।

पत्नी कराती थी घर के सारे काम

उनका कहना है कि पत्नी ने राहुल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था, जिससे वह तनाव में रहने लगा था। परिजनों का ये भी आरोप है कि राहुल को अपने माता-पिता से मिलने तक से रोका जाता था। आत्महत्या से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और पत्नी की बहन नीतू पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में राहुल ने दावा किया कि वह पत्नी के लिए घर के सभी काम झाड़ू लगाना, बर्तन साफ करता था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती थी और उस पर झूठे मामले दर्ज कराए गए। उसने कहा कि वह लगातार मानसिक तनाव में था।

राहुल की ओर से जारी किया ये वीडियो

वीडियो में राहुल ने ये कहा कि उसके इस कदम के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष जिम्मेदार हैं और उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उसने अपनी मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति मां, बहन और भाइयों के नाम होने की बात भी कही। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

एक नजर इधर भी…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें