Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi में व्यापारी, महिलाएं, बुज़ुर्ग और बच्चे सभी दहशत के माहौल में जी रहे : Saurabh Bhardwaj

December 7, 2024

Delhi में व्यापारी, महिलाएं, बुज़ुर्ग और बच्चे सभी दहशत के माहौल में जी रहे : Saurabh Bhardwaj

Saurabh Bhardwaj : दिल्ली में शनिवार सुबह शाहदरा के विश्वास नगर में बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 9 राउंड गोलियां चली। इस पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार को दोष दिया। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा, कि ‘आज दिल्ली में व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी दहशत के माहौल में जी रहे हैं। बच्चे जब घर से बाहर जाते हैं, तो माताओं को डर लगता है कि वे सुरक्षित लौटकर आएंगे या नहीं। दिल्ली में गैंगवार, गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की धमकियां और पैसे न देने पर दुकानों पर गोलीबारी अब आम हो गई है।

शनिवार को जो दो घटनाएं सामने आई हैं, उनमें एक साधारण बर्तन बेचने वाले व्यापारी सुनील जैन, जो सुबह की वॉक से लौट रहे थे, उनकी स्कूटी पर आठ गोलियां चलाई गईं और वह इस हमले में मारे गए। उन्होंने आगे कहा, कि ‘इसके अलावा, गोविंदपुरी में जहां कुछ हफ्ते पहले एक कांस्टेबल की हत्या हुई थी, आज वहां दो भाइयों पर हमला हुआ। एक गंभीर रूप से घायल है और दूसरे की मौत हो गई है। इसके बावजूद, भारतीय जनता पार्टी यह कह रही है कि कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है।‘

उन्होंने आगे कहा, कि ‘भारतीय जनता पार्टी कानून-व्यवस्था पर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। दस साल पहले दिल्ली की जनता ने दो अलग-अलग कामों के लिए दो सरकारों को चुना था। अरविंद केजरीवाल को शिक्षा, स्वास्थ्य, अस्पताल, बिजली, पानी जैसी व्यवस्थाओं के लिए काम दिया और उन्होंने इन क्षेत्रों में अच्छा काम किया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को जो कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसमें वे और गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। अब उन्हें दिल्लीवासियों को जवाब देना चाहिए।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें