Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nalanda के सूर्यमंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करने से भक्तों की हर मनोकामना होती है पूरी

November 18, 2023

Nalanda के सूर्यमंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करने से भक्तों की हर मनोकामना होती है पूरी

राजगीरः बिहार में नालंदा जिले के बड़गांव स्थित सूर्यमंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। नालंदा जिले का बड़गांव सूर्योपासना का प्रमुख केंद्र है। देश के 12 स्थानो पर भगवान श्री कृष्ण के पौत्र राजा शाम्ब द्वारा सूर्यपीठ की स्थापना की गई थी, जिसमें नालंदा का बड़गांव का सूर्य मंदिर शामिल है। बड़गांव का सूर्यपीठ ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के साथ प्रसिद्ध मान्यताओं के कारण यहां छठ व्रत करने बिहार ही नहीं पूरे देश से लोग यहां आकर सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत करते हैं। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु यहां सच्चे रूप से भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।

बड़गांव निवासी अमित कुमार पांडे एवं नीरज पांडे ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के पौत्र राजा शाम्ब को कुष्ठ रोग हो गया था। राजा शाम्ब ने बड़गांव में रहकर सूर्य की उपासन की जिससे उन्हें श्रप से मुक्ति मिली, उनका कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो गया। राजा शाम्ब ने बड़गांव में तालाव का निर्माण कराया। रोहित कुमार पांडे ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र सूर्य तालाब में स्नान कर और मंदिर में पूजा करने से कुष्ठ रोगों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही वंश वृद्धि की कामना भी पूरी होती है। यही कारण है कि देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु यहां कार्तिक एवं चैत्र माह में छठ व्रत करने आते हैं। श्रद्धालु सालों भर प्रत्येक रविवार को यहां आकर पूजा अर्चना करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें