Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए चलाई मुहिम

March 21, 2023

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए चलाई मुहिम

कुल्लू (गौरव जैन): शिक्षा मनुष्य के जीवन को अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है व सही जीने के ढंग के बारे में भी बताती है इसलिए आजकल के माता-पिता के लिए यह एक चुनौती से कम नहीं है कि वह अपने बच्चों को किस प्रकार के विद्यालय में प्रवेश करवाएं। तमाम बातों को अवगत करवाने के लिए इस संदर्भ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी विद्यार्थियों को सही दिशा देने के लिए एक सही पथ प्रदर्शक का कार्य कर रहा है। इस विद्यालय में ना केवल विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है बल्कि विद्यार्थियों को उनके भविष्य में आने वाली चुनौतियों से कैसे जीतना है उसके बारे में भी सही दिशा निर्देशों पर शिक्षा दी जाती है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी के अध्यापकों ने ग्राम पंचायत डूहक में जाकर वहां एकत्रित हुए लोगों को सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं और अन्य जानकारी विस्तृत रूप से दी ताकि इस दूरदराज क्षेत्र के विद्यार्थियों को सही रूप में शिक्षा मिल सके स्कूल में कार्यरत डीपीई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों की सरकारी विद्यालयों के प्रति अवधारणा ही मुख्य अड़चन आ रही है जिस कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही। हालांकि सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली सुविधाएं बहुत ही अच्छी हैं और शायद ही किसी प्राइवेट विद्यालय में दी जाती होंगी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास वह केवल सरकारी विद्यालयों में भी संभव हो पाता है। ग्राम पंचायत डूहक के प्रधान राजेश तथा उनके पंचायत के सदस्यों तथा वहां उपस्थित लोगों ने सरकारी विद्यालयों के बारे में गलत अवधारणाओं को छोड़कर विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाने की इच्छा जताई और भविष्य में भी इस विद्यालय को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना संकल्प दोहराया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरी अपने नजदीक की सभी पंचायतों के गांवो में जाकर अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धियों और दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताएगा तथा विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने का भरसक प्रयत्न करेगा। स्कूल की प्रधानाचार्या सरिता दुबे ने बताया कि हमने अध्यापकों की टीमें बना दी हैं और वह गांवो में जाकर अभिभावकों से मिलेंगी और बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें जागरूक करेंगे। विद्यालय के अध्यापक राजेंद्र कुमार राम नाथ नरेश व शशि कुमार अरुणा राजीव कुमार मुख्य रूप से प्रसार टीमों के सदस्य हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें