Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

खड़े ट्रक से टकराई कार, नवविवाहित दंपति सहित 5 लोगों की हुई मौत

March 6, 2024

खड़े ट्रक से टकराई कार, नवविवाहित दंपति सहित 5 लोगों की हुई मौत

नल्लागटलाः आंध्र प्रदेश के नांदयाला जिले में बुधवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे एक नवविवाहित दंपति सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नांदयाला जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. रघुवीर रेड्डी ने बताया कि परिवार तिरुपति में एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था तभी बुधवार तड़के सवा पांच बजे नल्लागटला गांव में दुर्घटना का शिकार हो गया।

रेड्डी ने बताया, कि एक ट्रक चालक ने किसी काम से अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था और जैसे ही वह ट्रक से उतरा तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति की 29 फरवरी को शादी हुई थी और परिवार सिकंदराबाद के अलवाल इलाके का रहना वाला था।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतकों में से एक के मोबाइल फोन से उनके रिश्तेदारों को सूचित किया और शवों को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें