Site icon Dainik Savera Times

सड़क किनारे खड़े टैंकर के पीछे जा घुसी कार, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

road accident

road accident

नेशनल डेस्क: रामपुल के टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक ईको कार सड़क किनारे खड़े टैंकर के पीछे जा घुसी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली की इंडियन शॉप कंपनी के कर्मचारियों को कंपनी ने रामनगर के जिम कार्बेट पार्क घूमने का पैकेज दिया था। दो कारों में कुल 12 कर्मचारी शुक्रवार रात करीब दस बजे दिल्ली से रामनगर के लिए निकले थे।

एक कार आगे जा रही थी, जिसमें 5 लोग सवार थे और ईको कार पीछे चल रही थी, जिसमें सात कर्मचारी सवार थे। टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में कार पीछे से तेज रफ्तार में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से टूट गया। कार सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। सीएचसी में अभिषेक अग्निहोत्री, कार्तिक और नीरज की मौत हो गई। वहीं शमशुद्दीन, कमल, सोनू उर्फ विशाल और जतिन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Exit mobile version