Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार ने 2 बाइकाें काे मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत, 4 घायल

November 14, 2023

कार ने 2 बाइकाें काे मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत, 4 घायल

जयपुरः राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी जिससे 3 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। थानाधिकारी अयूब खान ने बताया कि जयसिंहपुरा मोड़ के पास जयपुर से फागी की तरफ जा रही एक तेज गति कार ने डिग्गी कल्याण जी के दर्शन कर लौट रहे दो बाइकों को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद दोनों बाइक पर सवार सभी सातों घायलों को उपचार के लिये जयपुर भेजा गया था जहां उपचार के दौरान भागचंद (30), सविता (30) उसका दो वर्षीय पुत्र सोम की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चारों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें