Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar के अल्पंख्यक कल्याण मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 1 पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायल

December 5, 2023

Bihar के अल्पंख्यक कल्याण मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 1 पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायल

सासारामः बिहार के अल्पंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान की एस्कॉर्ट गाड़ी मंगलवार तड़के रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि अन्य 4 पुलिसकर्मी घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री अपने गृह क्षेत्र चैनपुर से वापस पटना लौट रहे थे। रास्ते में उनके एस्कॉर्ट में शामिल एक वाहन परसथुआ थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर रूपी बांध गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कांस्टेबल जमालुद्दीन खान के रूप में हुई है। अन्य 4 घायल पुलिसकर्मियाें को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन कोचस क्षेत्र में पुलिस लाइन की थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिक्षक भी घायल जवानों से मिले। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें