Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

March 19, 2025

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

बेंगलुरु:कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रान्या राव को हाल ही में सोने की तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि अकुला अनुराधा की शिकायत के आधार पर यतनाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत यहां हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में विधायक पर विजयपुरा में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभिनेत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि अभिनेत्री ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है और समाज में उनका सम्मान है। उन्होंने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि यतनलाल द्वारा अभिनेत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी ‘‘आपत्तिजनक, ईल और अपमानजनक’’ है।

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें