Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जाति सव्रेक्षण : रेड्डी ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के लिए विशेष अभियान चलाने का दिया आदेश

November 28, 2024

जाति सव्रेक्षण : रेड्डी ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के लिए विशेष अभियान चलाने का दिया आदेश

Hyderabad News : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को राज्य में किये जा रहे सामाजिक-आíथक और जाति सव्रेक्षण के तहत सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों और अफसरों का विवरण दर्ज करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। 

रेड्डी ने अपने आवास पर अधिकारियों और सव्रेक्षणकर्ताओं की एक टीम के साथ अपना विवरण साझा किया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हैदराबाद में वीवीआईपी, आईएएस, आईपीएस, सांसदों, विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों के विवरण को दर्ज करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों से सव्रेक्षण में अपना विवरण दर्ज कराने के निर्देश जारी करने को भी कहा।
उन्होंने अधिकारियों से सव्रे की प्रगति और इस पर जनता की प्रतिक्रिया को लेकर भी जानकारी ली।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 27 नवंबर तक 95 प्रतिशत सव्रेक्षण पूरा हो चुका था। सव्रेक्षण के लिए चिन्हित किए गए 1,18,02,726 घरों में से 1,10,98,360 घरों से विवरण एकत्र किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें