Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीबीआई ने 75 हजार रुपयों की रिश्वत के मामले में दो को किया गिरफ्तार

February 17, 2025

सीबीआई ने 75 हजार रुपयों की रिश्वत के मामले में दो को किया गिरफ्तार

भोपाल: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन के स्वास्थ्य निरीक्षक और एक अन्य व्यक्ति को 75 हजार रुपयों की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई की ओर से आज मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य निरीक्षक हरिमोहन मीना और एक ठेकेदार देवराव पवार को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने शुक्रवार को एक फरियादी की शिकायत दर्ज की थी कि नौ लाख रुपयों से अधिक के बिल के भुगतान के संबंध में और अन्य कार्य के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई की और आरोपी ठेकेदार देवराव पवार को 75 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके बाद स्वास्थ्य निरीक्षक हरिमोहन मीना को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही सीबीआई ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई भी की। इस मामले में जांच जारी है। इटारसी रेलवे स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे जोन के अधीन आता है।

ये भी पढ़ें :- Parliament Live: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, विरोध में पड़े 230 वोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें