Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBI ने CGST सहायक आयुक्त के परिसर की तलाशी में 42 लाख रुपए व अन्य संपत्तियां की जब्त

February 10, 2023

CBI ने CGST सहायक आयुक्त के परिसर की तलाशी में 42 लाख रुपए व अन्य संपत्तियां की जब्त

नई दिल्ली : केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सहायक आयुक्त, गांधीधाम के परिसरों की तलाशी के दौरान सीबीआई ने 42 लाख रुपए नकद, महंगी घड़ियां और गहनों के अलावा करोड़ों रुपए मूल्य की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अधिकारी के खिलाफ कथित रूप से 3.71 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि सीजीएसटी, गांधीधाम के सहायक आयुक्त महेश चौधरी और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सीबीआई की टीम ने वीरवार को राजस्थान और गुजरात में परिसरों की तलाशी ली जहां भारी मात्रा में नकदी, गहने और करोड़ों रुपए मूल्य की संपत्तियों के दस्तावेज मिले। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘ऐसा आरोप है कि आरोपी ने आय के ज्ञात स्रोतों से इतर भारी मात्रा में नकदी, बैंक जमा, चल-अचल संपत्तियों के रूप में 2017 से 2021 के बीच संपत्तियां अर्जित की हैं। यह सारा धन उसके और परिवार के सदस्यों के नाम पर है जिसकी कीमत करीब 3.71 करोड़ रुपए है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें