Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBI की टीम ने गुजरात के दो निजी स्कूलों का किया दौरा

June 27, 2024

CBI की टीम ने गुजरात के दो निजी स्कूलों का किया दौरा

गुजरात: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बुधवार को गुजरात के खेड़ा और पंजमहल जिलों के दो निजी स्कूलों का दौरा किया। परीक्षा पांच मई को आयोजित की गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की टीम नीट के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सबसे पहले खेड़ा जिले में व वानकबोरी थर्मल विद्युत संयंत्र के पास सेवलिया-बालासिनोर राजमार्ग पर जय जलाराम इंटरनेशनल स्कूल पहुंची। इस स्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल ने इस बात की पुष्टि की कि स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सीबीआई कर्मी उनके स्कूल आए थे। उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम ने उन कक्षाओं का दौरा किया, जहां अभ्यर्थी पांच मई को नीट परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्होंने कक्षाओं की तस्वीरें लीं और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें