Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE Board Exam 2025: नोट कर लें ये तारीख…इस डेट से शुरू होंगे CBSE कक्षा 9 और 11 के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें कितना देना होगा शुल्क

September 18, 2024

CBSE Board Exam 2025: नोट कर लें ये तारीख…इस डेट से शुरू होंगे CBSE कक्षा 9 और 11 के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें कितना देना होगा शुल्क

CBSE Board Exams 2025: सीबीएसई बोर्ड ने क्लास 9 और 11 के विधियार्थियो के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी घोषणा कर दी। आपको बता दे कि ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्ट्रेशन विंडो 18 सितंबर को खुलेगी और 16 अक्टूबर लास्ट डेट है। वहीं जो छात्र समय पर रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे वो छात्र लेट फीस के साथ भी बाद में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए सीबीएसई बोर्ड के छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक का उपयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कही गयी ये बात

आपको बता दे कि ऑफिशियल नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि दी गई समय सीमा का पालन करते हुए रजिस्ट्रेशन डेटा सबमिट करना जरूरी है। इसलिए स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वो उम्मीदवारों के डेटा को समय पर जमा करने की योजना बनाएं। ताकि रिजस्ट्रेशन प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके। लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सिर्फ वो छात्र जो कक्षा 10 और 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करते हैं, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

– सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लॉग ऑन करें।
– फिर होम स्क्रीन पर ‘परीक्षा संग्राम’ पोर्टल पर क्लिक करें।
– उसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और ‘सीबीएसई कक्षा 9, 11 रजिस्ट्रेशन 2024-2025’ पर क्लिक करें।
– अब अभ्यर्थियों को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करना होगा और साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा।
– आखिर में अपना सीबीएसई रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें और भविष्य के रिकॉर्ड के लिए फॉर्म की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

इतना देना होगा रिजस्ट्रेशन शुल्क

बता दें कि 2025-26 सेशन के लिए CBSE कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। जिसके मुताबिक 9वीं कक्षा के छात्रों को 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी, जबकि 10वीं कक्षा के छात्रों को 600 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगा। वहीं अगर कोई छात्र निर्धारित समय सीमा तक पूरा नहीं होता है, तो 2,300 रुपये का विलंब शुल्क लिया जाएगा। विलंब शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है। अधिक जानकारी के लिए आप सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें