Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE Class 12th Result 2026: कब आएंगे नतीजे और कैसे करें आसानी से चेक, जानिए पूरी डिटेल

April 22, 2026

CBSE Class 12th Result 2026: कब आएंगे नतीजे और कैसे करें आसानी से चेक, जानिए पूरी डिटेल

CBSE Class 12th Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यह परिणाम छात्रों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी के आधार पर कॉलेज एडमिशन और करियर की दिशा तय होती है। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

फिलहाल बोर्ड की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम मई के तीसरे सप्ताह के आसपास जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

रिजल्ट के साथ मिलने वाली मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल के नंबर, कुल स्कोर और पास/फेल या कम्पार्टमेंट का स्टेटस दर्ज होगा। इसके अलावा जन्मतिथि और स्कूल से जुड़ी जानकारी भी शामिल रहती है। ध्यान रहे कि शुरुआत में मिलने वाली मार्कशीट अस्थायी होती है, जबकि मूल प्रमाणपत्र बाद में स्कूल से प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें:

वेबसाइट के जरिए ऐसे करें चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Class 12 Result लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। शुरुआती समय में वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या डाउनलोड कर लेना बेहतर रहेगा।

DigiLocker से भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

अगर वेबसाइट पर दिक्कत आती है, तो DigiLocker ऐप या वेबसाइट एक अच्छा विकल्प है। छात्र अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करके ‘Education’ सेक्शन में जाकर CBSE 12वीं की मार्कशीट देख सकते हैं। यहां उपलब्ध डिजिटल दस्तावेज पूरी तरह मान्य होते हैं और एडमिशन में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

SMS से भी मिल सकता है रिजल्ट

इंटरनेट की समस्या होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज भेजना होता है, जिसके बाद मोबाइल पर ही परिणाम मिल जाता है।

ये भी पढ़ें:

पास होने के नियम और कम्पार्टमेंट परीक्षा

CBSE के नियमों के अनुसार, प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। यदि कोई छात्र एक विषय में पास नहीं हो पाता, तो उसे कम्पार्टमेंट का अवसर दिया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन आमतौर पर जुलाई में होता है, और इसे पास करने पर छात्र को उसी शैक्षणिक वर्ष में सफल माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें