Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं, सबकी जिम्मेदारी’, PM Modi ने लोगों से की जनगणना में हिस्सा लेने की अपील

April 26, 2026

‘जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं, सबकी जिम्मेदारी’, PM Modi ने लोगों से की जनगणना में हिस्सा लेने की अपील

Census 2027: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जनगणना 2027 को मिलकर सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, “देश में इस समय एक बहुत अहम अभियान चल रहा है, जिसके बारे में हर भारतीय को जानकारी होनी जरूरी है। ये जनगणना का अभियान है। जो साथी पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव अलग होने वाला है। जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है। सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है। घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल ऐप है। वे आपसे बात करके उसी में जानकारी दर्ज करेंगे।”

ये भी पढ़ें- भारत के विकास में सौर-पवन ऊर्जा की बड़ी भूमिका: ‘मन की बात’ में PM मोदी का संदेश

 

जनगणना में हिस्सा लेने की अपील
देशवासियों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस बार जनगणना में आपकी भागीदारी भी आसान बनाई गई है, आप खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले आपके लिए सुविधा शुरू होगी। आप अपने समय के अनुसार जानकारी भर सकते हैं।”

कर्मचारी घर आकर करेंगे पुष्टि
उन्होंने आगे कहा, “जब आप प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो आपको एक विशेष आईडी मिलती है। ये आईडी आपके मोबाइल या ईमेल पर आती है। बाद में जब कर्मचारी आपके घर आता है, तो आप यही आईडी दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती।”

ये भी पढ़ें- अब पेट्रोल की चिंता खत्म! सिर्फ 45 हजार रुपये से मिल रहे हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर; जानें डिटेल्स

 

जनगणना को बताया सब की जिम्मेदारी
पीएम मोदी ने जानकारी दी कि जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां गणना कर्मचारी की ओर से घरों के सूचीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण का कार्य पूरा भी हो चुका है। उन्होंने कहा, “देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है।”

पूरी तरह सुरक्षित रहेगी जानकारी
उन्होंने अपील करते हुए कहा, “आपकी दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। यह गोपनीय रखी जाती है। डिजिटल सुरक्षा के साथ इसे सुरक्षित किया जाता है। आइए, हम सब मिलकर इस प्रक्रिया में भाग लें।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें