Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manipur में केंद्र सरकार को अपनी ‘निष्क्रियता’ पर आनी चाहिए शर्म : Priyanka Gandhi

September 26, 2023

Manipur में केंद्र सरकार को अपनी ‘निष्क्रियता’ पर आनी चाहिए शर्म : Priyanka Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मणिपुर में जुलाई से लापता हुए दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया में आने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे पूवरेत्तर के इस प्रदेश में अपनी ‘निष्क्रियता’ पर शर्म आनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मणिपुर से और चौंकाने वाली खबर आई है। बच्चे जातीय हिंसा के सबसे अधिक शिकार हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें।’’ उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में हो रहे भयानक अपराध शब्दों से परे हैं, फिर भी उन्हें निरंतर जारी रहने दिया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘केंद्र सरकार को अपनी निष्क्रियता पर शर्म आनी चाहिए। ’’ मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद राज्य सरकार ने लोगों से संयम बरतने और अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने देने की अपील की है।

छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिनथोइनगांबी (17) के रूप में की गई। दोनों जुलाई से लापता थे। लापता छात्रों की दो तस्वीरें सोमवार रात सोशल मीडिया पर आईं। इनमें से एक तस्वीर में कथित तौर पर छात्र दो हथियारबंद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में दो शव दिख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें