Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना कपड़ों के मीटिंग लेने पहुंचा इस बड़ी कंपनी का CEO…मचा बवाल, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

October 17, 2023

बिना कपड़ों के मीटिंग लेने पहुंचा इस बड़ी कंपनी का CEO…मचा बवाल, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

नेशनल डेस्क: एयर एशिया के CEO टोनी फर्नांडीस की एक तस्वीर वायरल होने का बाद बवाल मचा हुआ है। दरअसल एयर एशिया के सीईओ बिना शर्ट के ही मीटिंग लेने पहुंच गए जिस पर हंगामा मच गया। एयर एशिया के सीईओ की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वे ऑनलाइन मीटिंग लेने पहुंचे लेकिन वह बिना शर्ट के थे और मसाज करवा रहे थे।

टोनी फर्नांडीस ने अपनी यह तस्वीर खुद लिंक्डइन (LinkedIn) पर शेयर कर लोगों को बताया कि वे इसी अंदाज में मैनेजमेंट की मीटिंग में भी शामिल हुए। हालांकि फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने सीईओ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने इस तरह मीटिंग में जाने को गलत तरीका बताया। वहीं कुछ ने कहा कि अगर आपके कर्मचारी भी इसी अंदाज में काम करने लगें, तो क्या मैनेजमेंट उसे स्वीकार करेगा?

 

टोनी फर्नांडीस ने लिंक्डइन पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, एक तनावपूर्ण हफ्ते के बाद वेरानिता योसेफिन ने मसाज का सुझाव दिया। उन्होंने लिखा, मुझे इंडोनेशिया और एयर एशिया के कल्चर से बेहद प्यार है, क्योंकि मैं यहां मसाज करवाते हुए भी मैनेजमेंट की मीटिंग में शामिल हो सकता हूं। उन्होंने बताया कि एयरलाइन प्रगति पर है और आने वाले दिन और भी रोमांचक होंगे, लेकिन लिंक्डइन यूजर्स को एयर एशिया के सीईओ का यह अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

 

मेटा में काम कर चुकीं रेबेका नाडिलो ने कमेंट किया है, ‘यह देखते हुए कि आप बॉस हैं, मुझे नहीं लगता कि आपकी कंपनी की महिलाएं इस संदर्भ में सहज या सुरक्षित महसूस करेंगी। वहीं किसी ने लिखा कि ये नॉन प्रोफेशनल्स टाइप हरकत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक सीईओ को ऐसा नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जीजा-साले की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें