Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रसायन फैक्ट्री का बॉयलर फटा : दो मजदूरों की मौत

July 27, 2023

रसायन फैक्ट्री का बॉयलर फटा : दो मजदूरों की मौत

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक रसायन फैक्ट्री का बॉयलर फट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उप जिलाधिकारी परमानंद झा ने यहां बताया कि नयी मंडी थाना क्षेत्र के मख्याली गांव के पास स्थित बालाजी रसायन फैक्ट्री का बॉयलर आज सुबह अचानक फट गया। इससे मौके पर काम कर रहे अली नवाज (42) और रामभरोसे (55) नामक मजदूरों की मौत हो गयी। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए जयपाल नामक श्रमिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें